हिमाचल प्रदेश · कांगड़ा · हिंदी
Web developer

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में वेब डेवलपर और वेबसाइट डिज़ाइनर

मैं दिव्यांश सूद हूँ — कांगड़ा का वेब डेवलपर। हिमाचल के होटल, होमस्टे, टैक्सी ऑपरेटर, स्कूल और दुकानों के लिए वेबसाइट बनाता हूँ — टेम्पलेट से नहीं, हाथ से कोड करके। शुरू से आख़िर तक एक ही इंसान: बात मुझसे, डिज़ाइन मेरा, कोड मेरा। वेबसाइट बनवानी है? WhatsApp पर बताइए आप क्या करते हैं।

पुष्प विहार कॉलोनी, कांगड़ा · Google Maps · Google रिव्यू तय कीमत · कोड आपके नाम
(01) Setup — क्या बनाता हूँ

हिमाचल के कारोबार के लिए वेबसाइट

01

होटल और होमस्टे की वेबसाइट

कमरे, असली फ़ोटो, रेट और WhatsApp पर सीधी बुकिंग — ताकि जो मेहमान आपका नाम पहले से जानते हैं, वे OTA को कमीशन दिए बिना आपसे बुक करें। शुरुआत ₹15,000 से। होटल वेबसाइट (English) →

02

टैक्सी, टूर और ट्रैवल की वेबसाइट

हर रूट का अपना पेज — दूरी, किराया और क्या शामिल है — ताकि “taxi near me” और “Kangra to Chintpurni taxi” जैसी खोज में आपका नाम आए। शुरुआत ₹15,000 से। ट्रैवल वेबसाइट (English) →

03

स्कूल की वेबसाइट

CBSE की Mandatory Public Disclosure ठीक तरीक़े से, ऑनलाइन एडमिशन, नोटिस और रिज़ल्ट — और एक एडमिन पैनल जिसे ऑफ़िस ख़ुद चला सके। शुरुआत ₹25,000 से। स्कूल वेबसाइट (English) →

04

दुकान, क्लिनिक और बिज़नेस की वेबसाइट

मोबाइल पर तेज़ खुलने वाली वेबसाइट, आपकी Google Business Profile से जुड़ी हुई, ताकि “near me” खोजने वाले आप तक पहुँचें। शुरुआत ₹10,000 से; ऑनलाइन स्टोर ₹25,000 से। वेबसाइट डेवलपमेंट (English) →

(02) Pit lane — किया हुआ काम

हिमाचल में बनी वेबसाइटें

01 · Nandini Travels · कांगड़ा टैक्सी

Google Maps पर मिलने वाली पूछताछ अब वेबसाइट के बुकिंग फ़ॉर्म से सीधे आती है। केस स्टडी (English) →

02 · Baglamukhi Travels · कांगड़ा

कमीशन एजेंटों के मुक़ाबले ओनर-ड्राइवरों की वेबसाइट — 28 दिन में Google पर 41.8K इम्प्रेशन और 246 क्लिक। केस स्टडी (English) →

03 · Pinnacle World School · बड़ोह, कांगड़ा

CBSE स्कूल की वेबसाइट, जिसकी हर जानकारी स्कूल के एफ़िलिएशन रिकॉर्ड से मिलती है। केस स्टडी (English) →

04 · Yash Rock Hotel · देहरियाँ, कांगड़ा

सात कमरों का होटल, हर बुकिंग WhatsApp या कॉल पर, और आस-पास की जगहों के लिए 14 “near” पेज। केस स्टडी (English) →

05 · sachpass.com · चंबा

साच पास वाली सड़क पर रुकने की हर जगह, और सड़क खुली है या नहीं — हर तारीख़ के स्रोत के साथ। केस स्टडी (English) →

06 · Himalayan Brothers Hotels

धर्मशाला से स्पीति तक परिवार के पाँच होटल, एक ही वेबसाइट पर। केस स्टडी (English) →

(03) Race weekend — चार क़दम

काम कैसे होता है

  1. FP101

    बातचीत

    WhatsApp या फ़ोन पर बताइए आप क्या करते हैं। मैं ईमानदारी से बताऊँगा कि वेबसाइट से आपको फ़ायदा होगा या नहीं।

  2. FP202

    तय कीमत, लिखित में

    एक बातचीत के बाद पूरी कीमत और समय लिखित में। बाद में कीमत नहीं बढ़ती, जब तक काम ही न बदले।

  3. QUALI03

    डिज़ाइन और कोड

    हर बदलाव एक लाइव लिंक पर, जिसे आप अपने फ़ोन पर खोलकर देख सकते हैं। स्थानीय वेबसाइट आम तौर पर 1–3 हफ़्ते में तैयार।

  4. RACE04

    हैंडओवर

    कोड, डोमेन और होस्टिंग आपके नाम। पूरी जानकारी, एक वॉकथ्रू और 30 दिन का मुफ़्त सपोर्ट।

(04) पूछने से पहले

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिज़नेस वेबसाइट ₹10,000 से, होटल, होमस्टे, टैक्सी या ट्रैवल वेबसाइट ₹15,000 से, और एडमिन पैनल वाली स्कूल वेबसाइट या ऑनलाइन स्टोर ₹25,000 से शुरू होते हैं। एक बातचीत के बाद आपको पूरी कीमत लिखित में मिलती है — घंटे के हिसाब से कोई बिल नहीं।

वेबसाइट बनवानी है?

बताइए आप क्या करते हैं और कहाँ। मैं ईमानदारी से बताऊँगा कि वेबसाइट से फ़ायदा होगा या नहीं — और कितना ख़र्च आएगा, तय और लिखित में।